आधार बना सहजीवन को ,
निज अनुशासन में बद्ध रहें /
कर्तव्यों के परिपालन में ,
नित सजग और सन्नद्ध रहें /
वंदन उनका, जिन्हने जग को
सामाजिक न्याय सिखाया है /
कथनी- करनी में भेद न कर ,
भद्रोचित मार्ग दिखाया है /
जो मूल्य मील के पत्थर हैं ,
उनका जीवन में वरण करें /
वैज्ञानिक सोच-समझ रक्खें ,
आदर्शोन्मुख आचरण करें //
---------श्रीश राकेश